मुख्य सामग्री पर जाएँ
Sarkari Form Wale
← पिछले पेपर
BPSC Prosecution Officer (Advt. No. 13/2026) Preliminary Exam – General Studies2026· 15 Jul 2026, General Studies (Series M)

बीपीएससी अभियोजन पदाधिकारी 2026 प्रश्न पत्र (15 जुलाई 2026, सामान्य अध्ययन) उत्तर सहित

95 प्रश्न120 मिनटसही उत्तर पर +1, गलत उत्तर पर −0.3315 जुल॰ 2026

सामान्य जागरूकता · 43 प्रश्न

  1. प्रश्न 1.निम्नलिखित में से कौन-सा पर्वतीय दर्रा चुंबी घाटी से होकर गुजरता है?

    • A.ज़ोजि ला
    • B.शिपकी ला
    • C.जेलेप ला
    • D.खारदुंग ला
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. जेलेप ला

    व्याख्या: Jelep La (Sikkim) leads into the Chumbi valley of Tibet, linking Sikkim with Lhasa on the old trade route.

  2. प्रश्न 2.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और उत्तर दीजिए। सूची-I: a. करेवा b. दून c. कयाल d. तराई सूची-II: i. हिमालय की तलहटी पर दलदली भूमि ii. हिमोढ़ के साथ अंतर्निहित हिमानी मृत्तिका iii. अनुदैर्ध्य घाटियाँ iv. पश्चजल

    • A.a-i, b-iii, c-ii, d-iv
    • B.a-iv, b-iii, c-ii, d-i
    • C.a-ii, b-iv, c-iii, d-i
    • D.a-ii, b-iii, c-iv, d-i
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. a-ii, b-iii, c-iv, d-i

    व्याख्या: Karewas are lacustrine glacial-clay deposits of Kashmir, Duns are longitudinal valleys of the Shiwaliks, Kayals are the backwaters of Kerala and the Terai is the marshy belt at the Himalayan foothills.

  3. प्रश्न 3.निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं? i. भारत दुनिया में दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है। ii. 2019-20 में भारत में प्रति व्यक्ति अंडे की उपलब्धता 86 अंडे प्रति वर्ष थी। iii. मांस उत्पादन में भारत का विश्व में दसवां स्थान है। iv. भारत में डेयरी विकास के राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण दूध और दुग्ध उत्पादों का उत्पादन करना है।

    • A.i, ii और iii
    • B.iii और iv
    • C.ii, iii और iv
    • D.i, ii और iv
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. i, ii और iv

    व्याख्या: India is the top milk producer, egg availability was about 86 per person per year in 2019-20, and the NPDD aims at quality milk and milk products. Statement iii is not correct per the official key (India ranks higher than 10th in meat production).

  4. प्रश्न 4.तिलैया बांध किस नदी पर बनाया गया है?

    • A.बराकर
    • B.कोनार
    • C.सुवर्णरेखा
    • D.अजय
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. बराकर

    व्याख्या: Tilaiya dam in Koderma district of Jharkhand was the first DVC dam and is built on the Barakar river.

  5. प्रश्न 5.निम्नलिखित राज्यों को स्वर्ण भंडार के आधार पर उच्चतम से निम्नतम क्रम में व्यवस्थित करें।

    • A.कर्नाटक – बिहार – राजस्थान – पश्चिम बंगाल
    • B.बिहार – राजस्थान – कर्नाटक – पश्चिम बंगाल
    • C.राजस्थान – बिहार – कर्नाटक – पश्चिम बंगाल
    • D.बिहार – कर्नाटक – राजस्थान – पश्चिम बंगाल
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. बिहार – राजस्थान – कर्नाटक – पश्चिम बंगाल

    व्याख्या: As per National Mineral Inventory data cited by BPSC (PIB, 26 July 2021), gold ore reserves are Bihar about 44%, Rajasthan 25%, Karnataka 21% and West Bengal 3%.

  6. प्रश्न 6.विरल मौसम के दौरान फरक्का बैराज पर गंगा जल के बंटवारे के संबंध में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई संधि की वैधता अवधि निम्नलिखित में से कौन-सी है?

    • A.15 वर्ष
    • B.25 वर्ष
    • C.30 वर्ष
    • D.20 वर्ष
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. 30 वर्ष

    व्याख्या: The Ganga Waters Treaty signed in December 1996 is valid for 30 years.

  7. प्रश्न 7.निम्नलिखित में से किस राज्य को देश के "फलों का कटोरा" कहा जाता है?

    • A.हिमाचल प्रदेश
    • B.जम्मू और कश्मीर
    • C.बिहार
    • D.उत्तराखंड
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. हिमाचल प्रदेश

    व्याख्या: Himachal Pradesh, known for apples and other temperate fruits, is popularly called the fruit bowl of India (official key: A).

  8. प्रश्न 8.मौलिंग राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

    • A.मणिपुर
    • B.मेघालय
    • C.सिक्किम
    • D.अरुणाचल प्रदेश
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. अरुणाचल प्रदेश

    व्याख्या: Mouling National Park lies in the Upper Siang/East Siang area of Arunachal Pradesh.

  9. प्रश्न 9.लाल मिट्टी निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में पायी जाती है? i. छोटानागपुर पठार ii. मेघालय की गारो पहाड़ी iii. उत्तर प्रदेश का तराई क्षेत्र iv. केरल

    • A.i, iii और iv
    • B.i और ii
    • C.i और iv
    • D.iii और iv
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. i और ii

    व्याख्या: Red soils occur on the Chotanagpur plateau and in the Garo hills of Meghalaya; the BPSC final key (citing Khullar) gives option B.

  10. प्रश्न 10.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और उत्तर दीजिए। सूची-I: a. झेलम b. चिनाब c. ब्यास d. सतलज सूची-II: i. रोहतांग दर्रे पर एक कुंड से निकलती है ii. दो धाराओं चंद्रा और भागा के संगम पर नामित iii. भारत में सिंधु की सबसे लंबी सहायक नदी iv. भारत-पाकिस्तान सीमा बनाती है

    • A.a-iv, b-i, c-ii, d-iii
    • B.a-iv, b-ii, c-i, d-iii
    • C.a-ii, b-i, c-iii, d-iv
    • D.a-ii, b-iii, c-i, d-iv
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. a-iv, b-ii, c-i, d-iii

    व्याख्या: The Jhelum forms part of the India-Pakistan boundary, the Chenab is formed by the Chandra and Bhaga, the Beas rises at Beas Kund near Rohtang and the Sutlej is the longest Indus tributary in India.

  11. प्रश्न 11.निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत में बंदरगाहों के संबंध में सत्य है?

    • A.जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह मुंबई में है
    • B.कोलकाता बंदरगाह भारत का दूसरा प्रमुख नदी बंदरगाह है
    • C.मोरमुगाओ बंदरगाह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो तरंगरोध (breakwater) द्वारा संरक्षित है
    • D.कोचीन बंदरगाह का नाम बदलकर दीनदयाल बंदरगाह कर दिया गया है
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. मोरमुगाओ बंदरगाह एक प्राकृतिक बंदरगाह है जो तरंगरोध (breakwater) द्वारा संरक्षित है

    व्याख्या: Mormugao (Goa) is a natural harbour sheltered by a breakwater. JNPT is in Navi Mumbai, Kolkata is India's only major riverine port, and Kandla (not Cochin) was renamed Deendayal port.

  12. प्रश्न 12.निम्नलिखित में से कौन-सा दिल्ली में युनेस्को की विश्व धरोहर स्थल नहीं है?

    • A.कुतुब मिनार
    • B.हुमायूं का मकबरा
    • C.जामा मस्जिद
    • D.लाल किला
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. जामा मस्जिद

    व्याख्या: Delhi's three UNESCO World Heritage Sites are Qutb Minar and its monuments, Humayun's Tomb and the Red Fort Complex; Jama Masjid is not one.

  13. प्रश्न 13.किस राज्य को "लाल नदी और नीली पहाड़ियों" की भूमि के रूप में जाना जाता है?

    • A.असम
    • B.अरुणाचल प्रदेश
    • C.मणिपुर
    • D.सिक्किम
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. असम

    व्याख्या: Assam is called the land of red river (Brahmaputra) and blue hills.

  14. प्रश्न 14.भारत में "एशियाई शेर संरक्षण परियोजना" कब शुरू की गई थी?

    • A.2011
    • B.1985
    • C.1973
    • D.2019
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. 2019

    व्याख्या: The Union Environment Ministry launched the Asiatic Lion Conservation Project in 2019 (approved in 2018) for the Gir lions.

  15. प्रश्न 15.हड़प्पा सभ्यता की सबसे आकर्षक विशेषता उसकी अत्यधिक ________ थी।

    • A.रूढ़िवादिता
    • B.आधुनिकता
    • C.उदारवाद
    • D.प्रजातांत्रिक भाव
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. रूढ़िवादिता

    व्याख्या: A.L. Basham ('The Wonder That Was India') notes that the most striking feature of the Harappan culture was its intense conservatism, with town plans and drainage unchanged over centuries.

  16. प्रश्न 16.ऋग्वेद में एक पशु 'दधिकर' का सुन्दर वर्णन मिलता है, वह पशु है

    • A.गाय
    • B.बकरी
    • C.घोड़ा
    • D.ऊँट
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. घोड़ा

    व्याख्या: Dadhikra (Dadhikravan) is the divine horse praised in several Rigvedic hymns.

  17. प्रश्न 17.आर्यों से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

    • A.वे संगीत प्रेमी थे
    • B.वे जूआ खेलने में आनंद लेते थे
    • C.उनकी नागरिक सभ्यता नहीं थी
    • D.उनकी विकसित आर्थिक प्रणाली थी
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. उनकी विकसित आर्थिक प्रणाली थी

    व्याख्या: The early Vedic Aryans were a pastoral, rural people who enjoyed music and gambling; they did not have an advanced economic system.

  18. प्रश्न 18.निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक विशेषतः राजकौशल को समर्पित है?

    • A.ऐतरेय ब्राह्मण
    • B.अर्थशास्त्र
    • C.मेघदूत
    • D.अभिधम्म पिटक
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. अर्थशास्त्र

    व्याख्या: Kautilya's Arthashastra is a treatise on statecraft, administration and economic policy.

  19. प्रश्न 19.अशोक ने अपने साम्राज्य के सभी धर्मों को कितने भागों में वर्गीकृत किया है?

    • A.5
    • B.7
    • C.9
    • D.11
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. 5

    व्याख्या: Following Basham, BPSC's final key gives 5: the four sects named in his edicts (Buddhists, Brahmanas, Ajivikas, Nirgranthas) plus 'other sects'.

  20. प्रश्न 20.प्रारंभिक साहित्यों एवं शिलालेखों में श्रेणियों को ______ के रूप में उल्लिखित किया गया है।

    • A.बैंकर
    • B.चांदी का सिक्का
    • C.कारवां प्रमुख
    • D.गिल्ड
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. गिल्ड

    व्याख्या: Shrenis were guilds of artisans and merchants in ancient India.

  21. प्रश्न 21.निम्नलिखित में से किस दिल्ली सुल्तान ने कुत्बी और मुइज्जी अमीरों का मुकाबला करने के लिए तुर्कान-ए-चहलगानी की स्थापना की?

    • A.रज़िया
    • B.बलबन
    • C.इल्तुतमिश
    • D.मुहम्मद बिन तुग़लक
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. इल्तुतमिश

    व्याख्या: Iltutmish organised the Turkan-i-Chahalgani (group of forty Turkish nobles) as a loyal nobility; Balban later broke its power.

  22. प्रश्न 22.निम्न में से किसने शहर आनंदपुर साहिब की नींव रखी थी?

    • A.गुरु तेग बहादुर
    • B.गुरु हरगोविंद
    • C.गुरु गोविंद सिंह
    • D.गुरु अमरदास
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. गुरु तेग बहादुर

    व्याख्या: Guru Tegh Bahadur founded Anandpur Sahib (originally Chak Nanaki) in 1665.

  23. प्रश्न 23.गजपति स्थापनाचार्य की उपाधि किसने धारण की?

    • A.तिरुमल राय (1565-1572)
    • B.राम राय (1542-1565)
    • C.अच्यूत देवराय (1529-1542)
    • D.कृष्णदेवराय (1509-1529)
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. कृष्णदेवराय (1509-1529)

    व्याख्या: Krishnadevaraya of Vijayanagara took titles celebrating his victories over the Gajapatis of Odisha; the official key gives option D.

  24. प्रश्न 24.अशोक के किस स्तंभ लेख में "धम्म" को पापों से बचना तथा सद्गुणों का पालन जैसे दया, दान, सत्य और शुद्धता से परिभाषित किया गया है?

    • A.प्रमुख स्तंभ लेख II
    • B.प्रमुख स्तंभ लेख V
    • C.प्रमुख स्तंभ लेख I
    • D.लुम्बिनी स्तंभ लेख
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. प्रमुख स्तंभ लेख II

    व्याख्या: Pillar Edict II defines Dhamma as few sins, many good deeds, compassion, liberality, truthfulness and purity.

  25. प्रश्न 25.बारहवीं शताब्दी में तमिलनाडु के दारासुरम में स्थित ऐरावतेश्वर मंदिर का निर्माण किसने किया था?

    • A.राजेन्द्र I
    • B.राजराजा II
    • C.राजराजा I
    • D.विजयालय
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. राजराजा II

    व्याख्या: The Airavatesvara temple at Darasuram, one of the Great Living Chola Temples, was built by Rajaraja Chola II in the 12th century.

  26. प्रश्न 26.आदिशंकराचार्य के गुरु कौन थे?

    • A.पद्मपाद
    • B.मंडन मिश्र
    • C.गोविंद भागवत्पाद
    • D.उभया भारती
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. गोविंद भागवत्पाद

    व्याख्या: Adi Shankaracharya was initiated by Govinda Bhagavatpada, a disciple of Gaudapada; Padmapada was Shankara's own disciple.

  27. प्रश्न 27.निम्न में से कौन पटना कलम का सुप्रसिद्ध कारीगर नहीं है?

    • A.महादेव लाल
    • B.हुलास लाल
    • C.सेवक राम
    • D.जैमिनी रॉय
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. जैमिनी रॉय

    व्याख्या: Sewak Ram, Hulas Lal and Mahadev Lal were Patna Kalam painters, whereas Jamini Roy was a modern Bengali painter.

  28. प्रश्न 28.बिहार के सुप्रसिद्ध नाटकों बिदेसिया और पति परमेश्वर के लेखक कौन है?

    • A.भिखारी ठाकुर
    • B.लक्ष्मीनाथ गोसाईं
    • C.रामानन्द तिवारी
    • D.धरमवीर भारती
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. भिखारी ठाकुर

    व्याख्या: Bhikhari Thakur, the 'Shakespeare of Bhojpuri', wrote Bidesia, Pati Parmeshwar and other folk plays.

  29. प्रश्न 29.निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में संवैधानिक सर्वोच्चता को सही तरीके से दर्शाता है?

    • A.संसद संविधान को निरस्त कर सकती है।
    • B.संविधान सर्वोच्च अधिकार का स्रोत है।
    • C.न्यायपालिका संविधान से ऊपर है।
    • D.कार्यपालिका संविधान को नियंत्रित करती है।
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. संविधान सर्वोच्च अधिकार का स्रोत है।

    व्याख्या: Under constitutional supremacy all organs of the State draw their powers from, and are limited by, the Constitution.

  30. प्रश्न 30.निम्न में से कौन-सा विषय राज्य सूची में आता है?

    • A.रक्षा
    • B.विदेश मामले
    • C.पुलिस
    • D.मुद्रा
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. पुलिस

    व्याख्या: Police (Entry 2, List II) is a State subject; defence, foreign affairs and currency are in the Union List.

  31. प्रश्न 31.मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होती है?

    • A.राष्ट्रपति
    • B.राज्यसभा
    • C.लोकसभा
    • D.सर्वोच्च न्यायालय
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. लोकसभा

    व्याख्या: Article 75(3) makes the Council of Ministers collectively responsible to the Lok Sabha.

  32. प्रश्न 32.निम्न में से किस स्थिति में संसद का संयुक्त अधिवेशन हो सकता है?

    • A.दोनों सदनों के बीच विधेयक पर असहमति
    • B.राज्यसभा द्वारा मनी बिल अस्वीकृत
    • C.संविधान संशोधन विधेयक पर असहमति
    • D.राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर से इंकार
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. दोनों सदनों के बीच विधेयक पर असहमति

    व्याख्या: Under Article 108 a joint sitting resolves deadlock between the Houses on an ordinary bill; it is not available for Money Bills or Constitution Amendment Bills.

  33. प्रश्न 33.भारत में न्यायपालिका की स्वतन्त्रता सुनिश्चित करने वाला तत्व कौन-सा है?

    • A.कार्यपालिका द्वारा नियुक्ति
    • B.निश्चित कार्यकाल और हटाने की प्रक्रिया
    • C.संसद का नियन्त्रण
    • D.न्यायाधीशों का प्रत्यक्ष चुनाव
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. निश्चित कार्यकाल और हटाने की प्रक्रिया

    व्याख्या: Security of tenure, with removal only through the special impeachment-like process, protects judges from executive pressure.

  34. प्रश्न 34.मानवाधिकार अधिनियम, 1993 के अंतर्गत शिकायतों की जांच करते समय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के पास निम्नलिखित के समतुल्य शक्तियां हैं

    • A.केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण
    • B.उच्च न्यायालय
    • C.सर्वोच्च न्यायालय
    • D.सिविल न्यायालय
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. सिविल न्यायालय

    व्याख्या: Section 13 of the Protection of Human Rights Act, 1993 gives the NHRC all the powers of a civil court trying a suit under the CPC while inquiring into complaints.

  35. प्रश्न 35.73 वां संविधान संशोधन किससे संबंधित है?

    • A.शहरी निकाय
    • B.पंचायती राज
    • C.न्यायपालिका
    • D.आपातकाल
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. पंचायती राज

    व्याख्या: The 73rd Amendment (1992) added Part IX and gave constitutional status to Panchayati Raj institutions; the 74th dealt with urban local bodies.

  36. प्रश्न 36.निम्न में से कौन पंचायती राज का हिस्सा नहीं है?

    • A.ग्राम पंचायत
    • B.पंचायत समिति
    • C.जिला परिषद
    • D.नगर निगम
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. नगर निगम

    व्याख्या: Panchayati Raj has three rural tiers (village, block, district); a Municipal Corporation is an urban local body.

  37. प्रश्न 37.मूल संरचना सिद्धांत किस मामले में स्थापित हुआ?

    • A.गोलकनाथ केस
    • B.केशवानन्द भारती केस
    • C.मिनर्वा मिल्स केस
    • D.शंकरी प्रसाद केस
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. केशवानन्द भारती केस

    व्याख्या: The Supreme Court laid down the basic structure doctrine in Kesavananda Bharati v. State of Kerala (1973).

  38. प्रश्न 38."सामूहिक उत्तरदायित्व" का सही अर्थ क्या है?

    • A.मन्त्री व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी
    • B.पूरी मन्त्रीपरिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी
    • C.केवल प्रधानमन्त्री उत्तरदायी
    • D.केवल कैबिनेट उत्तरदायी
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. पूरी मन्त्रीपरिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी

    व्याख्या: Collective responsibility means the whole Council of Ministers stands or falls together in the Lok Sabha.

  39. प्रश्न 39.पंचायतों से संबंधित अनुच्छेद कौन-सा है?

    • A.अनुच्छेद 243
    • B.अनुच्छेद 356
    • C.अनुच्छेद 370
    • D.अनुच्छेद 21
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. अनुच्छेद 243

    व्याख्या: Part IX of the Constitution on Panchayats begins with Article 243 (Articles 243 to 243-O).

  40. प्रश्न 40.राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को निम्नलिखित में से किसका सदस्य माना जाएगा?

    • A.भारत का विधि आयोग
    • B.राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग
    • C.राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
    • D.राष्ट्रीय महिला आयोग
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

    व्याख्या: Under the Protection of Human Rights Act, 1993, the Chairperson of the National Commission for Minorities is a deemed member of the NHRC.

  41. प्रश्न 41.भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन-सा/से अनुच्छेद भारतीय संसद द्वारा वित्तीय कानून बनाने से संबंधित नहीं है/हैं?

    • A.अनुच्छेद 109 और 110
    • B.अनुच्छेद 112 और 117
    • C.अनुच्छेद 262 और 263
    • D.अनुच्छेद 266 और 267
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. अनुच्छेद 262 और 263

    व्याख्या: Article 262 covers inter-state river water disputes and Article 263 the Inter-State Council; the others deal with Money Bills, the budget, financial bills and the Consolidated/Contingency Funds.

  42. प्रश्न 42.सामुदायिक विकास कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?

    • A.केवल आर्थिक विकास
    • B.केवल राजनीतिक विकास
    • C.समग्र ग्रामीण विकास
    • D.केवल शहरी विकास
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. समग्र ग्रामीण विकास

    व्याख्या: The Community Development Programme (1952) aimed at all-round, integrated development of rural areas with people's participation.

  43. प्रश्न 43.निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में विकेन्द्रीकरण का सही अर्थ दर्शाता है?

    • A.सत्ता का केन्द्रीकरण
    • B.स्थानीय निकायों को शक्ति हस्तांतरण
    • C.केवल न्यायपालिका को शक्ति
    • D.संसद को शक्ति
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. स्थानीय निकायों को शक्ति हस्तांतरण

    व्याख्या: Decentralisation means transferring powers and functions from the central and state governments to local bodies.

सामान्य विज्ञान · 34 प्रश्न

  1. प्रश्न 44.अनिश्चितता सिद्धांत ________ के लिए है।

    • A.केवल सूक्ष्म कण
    • B.केवल स्थूल कण
    • C.केवल सूक्ष्म और स्थूल कण
    • D.उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. केवल सूक्ष्म और स्थूल कण

    व्याख्या: BPSC's final key holds that Heisenberg's uncertainty principle is valid for all particles, microscopic and macroscopic, though its effect is noticeable only for microscopic ones. Many textbooks stress the microscopic case, but the official answer is C.

  2. प्रश्न 45.फोटोस्टेट मशीन के ड्रम पर कोटिंग होती है

    • A.सिलिकॉन
    • B.ज़िर्कोन
    • C.कैडमियम
    • D.सेलेनियम
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. सेलेनियम

    व्याख्या: Photocopier drums were traditionally coated with selenium, a photoconductor that holds charge in the dark and discharges where light falls.

  3. प्रश्न 46.नेत्र लेंस की फोकस दूरी को नियंत्रित करता है

    • A.कॉर्निया
    • B.पक्ष्माभिकी शरीर
    • C.पुतली
    • D.आईरिस
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. पक्ष्माभिकी शरीर

    व्याख्या: Ciliary muscles in the ciliary body change the curvature of the eye lens (accommodation), adjusting its focal length.

  4. प्रश्न 47.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: J. इलेक्ट्रॉन की खोज जे. जे. थॉमसन ने की थी। K. रेडियोधर्मिता की खोज बेकरल ने की थी। L. न्यूट्रॉन की खोज चैडविक ने की थी। M. आइंस्टीन ने रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल प्रस्तुत किया। सही विकल्प चुनें:

    • A.केवल J और L
    • B.केवल J और M
    • C.J, K और L
    • D.J, L और M
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. J, K और L

    व्याख्या: Thomson discovered the electron (1897), Becquerel radioactivity (1896) and Chadwick the neutron (1932); the nuclear model was proposed by Rutherford himself, not Einstein.

  5. प्रश्न 48.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: J. ऊष्मा उच्च तापमान से निम्न तापमान की ओर प्रवाहित होती है। K. परम शून्य ताप 0K होता है। L. विकिरण निर्वात में संचरित नहीं हो सकता। M. चालन के लिए भौतिक माध्यम आवश्यक है। सही विकल्प चुनें:

    • A.केवल J और K
    • B.केवल J और L
    • C.J, K और L
    • D.J, K और M
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. J, K और M

    व्याख्या: Heat flows from hot to cold, absolute zero is 0 K and conduction needs a material medium; radiation can travel through vacuum, so L is false.

  6. प्रश्न 49.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची-I: a. संतुलित बल b. असंतुलित बल c. संपर्क बल d. असंपर्क बल सूची-II: I. गुरुत्वाकर्षण बल II. घर्षण बल III. त्वरण शून्य है IV. त्वरण गैर-शून्य है

    • A.a-III, b-IV, c-II, d-I
    • B.a-IV, b-III, c-II, d-I
    • C.a-I, b-II, c-III, d-IV
    • D.a-II, b-I, c-III, d-IV
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. a-III, b-IV, c-II, d-I

    व्याख्या: Balanced forces give zero acceleration, unbalanced forces give non-zero acceleration, friction is a contact force and gravity acts without contact.

  7. प्रश्न 50.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। सूची-I: a. 'g' बढ़ता है b. 'g' घटता है c. 'g' स्थिर रहता है सूची-II: I. अनंत पर और शून्य के बराबर II. जैसे-जैसे हम भूमध्य रेखा से ध्रुव की ओर बढ़ते है III. जैसे-जैसे हम पृथ्वी की सतह से ऊँचाई की ओर बढ़ते है

    • A.a-III, b-II, c-I
    • B.a-III, b-I, c-II
    • C.a-II, b-III, c-I
    • D.a-II, b-I, c-III
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. a-II, b-III, c-I

    व्याख्या: g increases from equator to pole, decreases with altitude above the surface, and at infinity it is constant at zero.

  8. प्रश्न 51.रेलवे ट्रैक के नीचे स्लीपर बिछाये जाते है ताकि

    • A.दाब बढ़ाया जा सके
    • B.दाब घटाया जा सके
    • C.बल बढ़ाया जा सके
    • D.बल घटाया जा सके
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. दाब घटाया जा सके

    व्याख्या: Sleepers spread the train's weight over a larger area, reducing the pressure on the ground (P = F/A).

  9. प्रश्न 52.निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म (उपकरण - आउटपुट उर्जा) सही सुमेलित नहीं है?

    • A.पंखा – विद्युत उर्जा
    • B.ऊपर जाती हुई लिफ़्ट – स्थितिज उर्जा
    • C.माइक्रोफोन – विद्युत उर्जा
    • D.कार – यांत्रिक उर्जा
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. पंखा – विद्युत उर्जा

    व्याख्या: A fan converts electrical energy into mechanical (kinetic) energy, so its output is not electrical energy.

  10. प्रश्न 53.आर्किमिडीज सिद्धान्त के अनुप्रयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें: a. लैक्टोमीटर का उपयोग दूध की शुद्धता पता करने के लिए किया जाता है। b. हाइड्रोमीटर का उपयोग द्रवों का घनत्व पता करने के लिए किया जाता है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये।

    • A.केवल a
    • B.केवल b
    • C.a और b दोनों
    • D.न तो a न ही b
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. a और b दोनों

    व्याख्या: Both the lactometer and the hydrometer work on flotation (Archimedes' principle), measuring milk purity and liquid density respectively.

  11. प्रश्न 54.प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले अम्ल को उसके स्रोत के साथ सुमेलित करें: सूची-I (अम्ल): i. लैक्टिक अम्ल ii. एसिटिक अम्ल iii. सिट्रिक अम्ल iv. मेथेनोइक अम्ल सूची-II (स्रोत): 1. सिरका 2. दही/खट्टा दूध 3. चींटी का डंक 4. नींबू/संतरा

    • A.i-2, ii-1, iii-4, iv-3
    • B.i-1, ii-2, iii-3, iv-4
    • C.i-2, ii-1, iii-3, iv-4
    • D.i-3, ii-4, iii-1, iv-2
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. i-2, ii-1, iii-4, iv-3

    व्याख्या: Lactic acid is in curd, acetic acid in vinegar, citric acid in citrus fruits and methanoic (formic) acid in ant stings.

  12. प्रश्न 55.अभिकथन (A): ग्रेफाइट का उपयोग उन भारी मशीनों में स्नेहक के रूप में किया जाता है जहाँ तेल का उपयोग नहीं किया जा सकता। कारण (R): ग्रेफाइट की संरचना परतों वाली होती है जिसमें कमजोर वैन डेर वाल्स बल होते हैं, जिससे परतें एक-दूसरे पर फिसल सकती हैं। उपरोक्त कथनों के आधार पर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

    • A.(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है
    • B.(A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
    • C.(A) सही है, लेकिन (R) गलत है
    • D.(A) गलत है, लेकिन (R) सही है
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है

    व्याख्या: Graphite layers are held by weak van der Waals forces and slide easily, which is exactly why it works as a dry lubricant at high temperatures.

  13. प्रश्न 56.लंबे समय तक वायुमंडल के संपर्क में रहने पर चांदी के आभूषण काले क्यों पड़ जाते हैं?

    • A.चांदी ऑक्सीजन के साथ प्रतिक्रिया करके सिल्वर ऑक्साइड (Ag2O) की एक मोटी परत बनाती है
    • B.चांदी नमी के साथ प्रतिक्रिया करके सिल्वर हाइड्रोक्साइड बनाती है
    • C.चांदी हवा में मौजूद हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) के साथ प्रतिक्रिया करके सिल्वर सल्फाइड (Ag2S) की परत बनाती है
    • D.कालापन प्रदूषण से निकलने वाले कार्बन कालिख के जमा होने के कारण होता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. चांदी हवा में मौजूद हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) के साथ प्रतिक्रिया करके सिल्वर सल्फाइड (Ag2S) की परत बनाती है

    व्याख्या: Silver tarnishes because it reacts with traces of H2S in air to form a black film of silver sulphide (Ag2S).

  14. प्रश्न 57.अभिकथन (A): प्रेशर कुकर में खाना खुले बर्तन की तुलना में जल्दी पकता है। कारण (R): कुकर के अंदर बढ़ा हुआ दबाव पानी के क्वथनांक को कम कर देता है, जिससे यह कम तापमान पर उबलने लगता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

    • A.(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है
    • B.(A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
    • C.(A) सही है, लेकिन (R) गलत है
    • D.(A) गलत है, लेकिन (R) सही है
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है

    व्याख्या: Food cooks faster because the higher pressure raises (not lowers) the boiling point of water, so cooking happens at a higher temperature; hence R is false.

  15. प्रश्न 58.मौसम के गुब्बारों को भरने के लिए हाइड्रोजन के हल्का होने के बावजूद हीलियम को प्राथमिकता क्यों दी जाती है?

    • A.हीलियम वायुमंडल में हाइड्रोजन की तुलना में अधिक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है
    • B.हाइड्रोजन अत्यधिक ज्वलनशील है और हवा के साथ विस्फोटक मिश्रण बनाता है
    • C.हीलियम के अणु छोटे होते हैं और गुब्बारे की सामग्री से कम रिसते हैं
    • D.हीलियम प्रति इकाई आयतन में हाइड्रोजन की तुलना में अधिक "लिफ्ट" प्रदान करता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. हाइड्रोजन अत्यधिक ज्वलनशील है और हवा के साथ विस्फोटक मिश्रण बनाता है

    व्याख्या: Helium is inert, whereas hydrogen is highly flammable and forms explosive mixtures with air, so helium is safer despite slightly less lift.

  16. प्रश्न 59.सामान्य प्रक्रियाओं में उपयोग किए जाने वाले रसायनों को सुमेलित करें: सूची-I (अनुप्रयोग): i. फलों के पकने में तेजी लाना ii. कृत्रिम वर्षा कराना iii. फलों के रसों को संरक्षित करना iv. पीने के पानी को शुद्ध करना सूची-II (रसायन): 1. सिल्वर आयोडाइड 2. कैल्शियम कार्बाइड 3. पोटेशियम परमैंगनेट 4. सोडियम बेंजोएट

    • A.i-2, ii-1, iii-4, iv-3
    • B.i-1, ii-2, iii-3, iv-4
    • C.i-2, ii-1, iii-3, iv-4
    • D.i-3, ii-4, iii-2, iv-1
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. i-2, ii-1, iii-4, iv-3

    व्याख्या: Calcium carbide (releasing acetylene) ripens fruit, silver iodide seeds clouds, sodium benzoate preserves juices and potassium permanganate disinfects water.

  17. प्रश्न 60.अभिकथन (A): ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी और डिटर्जेंट का उपयोग करके कपड़ों से तेल के दाग धोना आसान होता है। कारण (R): गर्म पानी पानी के पृष्ठ तनाव को बढ़ा देता है, जिससे यह रेशों में अधिक प्रभावी ढंग से प्रवेश कर पाता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

    • A.(A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है
    • B.(A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
    • C.(A) सही है, लेकिन (R) गलत है
    • D.(A) गलत है, लेकिन (R) सही है
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है

    व्याख्या: Hot water cleans better because heating lowers (not raises) surface tension, improving wetting; so A is true and R is false.

  18. प्रश्न 61.जब कोई व्यक्ति "सीने में जलन" से पीड़ित होता है, तो उसे अक्सर मिल्क ऑफ मैग्नीशिया दिया जाता है। रासायनिक रूप से यह प्रभावी क्यों है?

    • A.यह एक प्रबल अम्ल है जो पेट के क्षार को उदासीन (neutralize) कर देता है
    • B.यह एक मृदु क्षार (Mg(OH)2) है जो पेट में अतिरिक्त HCl के साथ प्रतिक्रिया करके नमक और पानी बनाता है
    • C.यह वसा के पाचन को तेज करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है
    • D.यह पेट की परत पर मैग्नीशियम धातु की एक परत चढ़ा देता है
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. यह एक मृदु क्षार (Mg(OH)2) है जो पेट में अतिरिक्त HCl के साथ प्रतिक्रिया करके नमक और पानी बनाता है

    व्याख्या: Milk of magnesia is magnesium hydroxide, a mild base that neutralises excess HCl: Mg(OH)2 + 2HCl → MgCl2 + 2H2O.

  19. प्रश्न 62.आग के प्रकार को सबसे उपयुक्त अग्निशामक के साथ सुमेलित करें: सूची-I (आग का प्रकार): i. लकड़ी/कागज की आग ii. बिजली की आग iii. तेल/पेट्रोल की आग iv. खाना पकाने के वसा की आग सूची-II (शमन विधि): 1. कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) 2. पानी 3. रेत/फोम प्रकार 4. वेट केमिकल

    • A.i-1, ii-2, iii-3, iv-4
    • B.i-2, ii-1, iii-3, iv-4
    • C.i-2, ii-1, iii-4, iv-3
    • D.i-3, ii-4, iii-1, iv-2
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. i-2, ii-1, iii-3, iv-4

    व्याख्या: Water suits ordinary combustibles, CO2 is used on electrical fires, sand/foam smothers oil fires and wet-chemical agents are meant for cooking-fat fires.

  20. प्रश्न 63.कॉलम-I के शब्दों को कॉलम-II से सम्बंधित करके सही उत्तर दर्शाए। कॉलम-I: i. विखण्डन ii. निर्माण iii. ए.टी.पी. iv. डी.एन.ए. v. प्रोटीन एवं स्टार्च कॉलम-II: 1. ऊर्जा की मुद्रा 2. बृहद अणु 3. अपचयी क्रिया 4. उपचयी क्रिया 5. सूचना संग्रहण भंडार

    • A.i-3, ii-4, iii-5, iv-1, v-2
    • B.i-2, ii-3, iii-4, iv-5, v-1
    • C.i-3, ii-4, iii-1, iv-5, v-2
    • D.i-5, ii-4, iii-3, iv-2, v-1
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. i-3, ii-4, iii-1, iv-5, v-2

    व्याख्या: Breaking down is catabolism, building up is anabolism, ATP is the energy currency, DNA stores genetic information and proteins and starch are macromolecules.

  21. प्रश्न 64.वसा जल में अघुलनशील है क्योंकि

    • A.ये जल विरोधी हैं
    • B.ये जल स्नेही है
    • C.ये उदासीन है
    • D.ये वसाओं के ज़्विटर आयन काम्प्लेक्स है
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. ये जल विरोधी हैं

    व्याख्या: Lipids are mostly non-polar hydrocarbon chains, so they are hydrophobic and do not dissolve in polar water.

  22. प्रश्न 65.टेक्सोनोमिक पदानुक्रम में निम्न में से कौन-सा क्रम घटती आकृति के अनुरूप सही है?

    • A.किंगडम, फाइलम, ऑर्डर, क्लास, फेमिली
    • B.किंगडम, फाइलम, क्लास, ऑर्डर, फेमिली
    • C.किंगडम, फाइलम, ऑर्डर, फेमिली, क्लास
    • D.किंगडम, ऑर्डर, फाइलम, फेमिली, क्लास
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. किंगडम, फाइलम, क्लास, ऑर्डर, फेमिली

    व्याख्या: The hierarchy runs Kingdom > Phylum > Class > Order > Family > Genus > Species.

  23. प्रश्न 66.उक्त प्रश्न में दो वाक्य है। एक अभिकथन (A) और दूसरा कारण (R) है। इन्हे ध्यान रखते हुए नीचे दिए प्रश्न का सही उत्तर दीजिए। अभिकथन (A): लिपिड, प्रोटीन्स एवं न्यूक्लिएक अम्ल सभी विषाणुओं में पाया जाता है। कारण (R): केवल कुछ जन्तु विषाणु जैसे हर्पीस विषाणु लाइपोवाइरस हैं।

    • A.(A) एवं (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सत्य स्पष्टीकरण है
    • B.(A) एवं (R) दोनों ही सत्य हैं किन्तु (R), (A) का सत्य कारण नहीं है
    • C.(A) सही है किन्तु (R) गलत है
    • D.(A) गलत है किन्तु (R) सही है
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. (A) गलत है किन्तु (R) सही है

    व्याख्या: Viruses have protein and nucleic acid, but only some, such as herpes (enveloped lipoviruses), also contain lipids; so A is wrong and R is correct.

  24. प्रश्न 67.किस रोग की रोकथाम में सिकल सैल एनीमीया सहायक है?

    • A.थेलेसेमिया
    • B.एनीमीया
    • C.मलेरिया
    • D.हीमोफिलिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. मलेरिया

    व्याख्या: Carriers of the sickle-cell trait are relatively resistant to falciparum malaria, which is why the gene persists in malaria-prone regions.

  25. प्रश्न 68.अगर अगर, एल्जिनिक अम्ल एवं जेली जो कि ग्रेसीलेरिया नामक शैवाल से मिलता हैं, रासायनिक रूप से ये रसायन है

    • A.प्रोटीन
    • B.फोस्फोलिपिड
    • C.लाइपोपोलीसेकेराइड
    • D.फाइको कोलोइड्स
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. फाइको कोलोइड्स

    व्याख्या: Agar, alginates and carrageenan extracted from seaweeds are polysaccharide gels called phycocolloids.

  26. प्रश्न 69.किस माइक्रोस्कोप का उपयोग करेंगे जब जीवित कोशिकाओं को बिना रंगे अध्ययन करें?

    • A.फ्लोरीसेंट
    • B.फेज कन्ट्रास्ट
    • C.SEM
    • D.TEM
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. फेज कन्ट्रास्ट

    व्याख्या: A phase-contrast microscope converts phase differences into brightness differences, letting unstained living cells be observed.

  27. प्रश्न 70.अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के सन्दर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार करें। अन्तःस्रावी ग्रन्थि – स्रावित हॉर्मोन 1. एडेनोहाइपोफाइसिस – प्रोलैक्टिन 2. न्यूरोहाइपोफाइसिस – ऑक्सीटोसिन 3. पीनियल ग्रन्थि – मेलाटोनिन 4. अधिवृक्क ग्रन्थि – एड्रेनोकॉर्टिकोट्रॉफिक हॉर्मोन (ACTH) 5. अग्राशय की α-कोशिकाएँ – इंसुलिन 6. कार्पस ल्यूटियम – प्रोजेस्टरोन उपरोक्त युग्मों में से कौन-से सही हैं?

    • A.1, 2, 3, 4, 5 और 6
    • B.केवल 1, 2, 3 और 6
    • C.केवल 1, 2, 3 और 5
    • D.केवल 1, 2, 4 और 5
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. केवल 1, 2, 3 और 6

    व्याख्या: ACTH is secreted by the anterior pituitary (not the adrenal gland) and insulin by beta cells (alpha cells make glucagon); the other four pairs are correct.

  28. प्रश्न 71.सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए। सूची-I (जन्तु): a. हिप्पोकेम्पस b. इक्थियोफिस c. टेस्ट्यूडो d. कोलम्बा सूची-II (वर्ग): 1. सरीसृप 2. एवीज 3. उभयचर 4. पिसीज

    • A.a-1, b-2, c-3, d-4
    • B.a-4, b-3, c-1, d-2
    • C.a-2, b-3, c-4, d-1
    • D.a-4, b-3, c-2, d-1
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. a-4, b-3, c-1, d-2

    व्याख्या: Hippocampus (sea horse) is a fish, Ichthyophis a limbless amphibian, Testudo a tortoise (reptile) and Columba the pigeon (bird).

  29. प्रश्न 72.यौन संचारित संक्रमण कौन-से हैं?

    • A.एड्स
    • B.गोनोरिया
    • C.सिफिलिस
    • D.उपरोक्त सभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. उपरोक्त सभी

    व्याख्या: AIDS (HIV), gonorrhoea and syphilis are all transmitted sexually.

  30. प्रश्न 73.नीचे दो कथन दिये गये हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) चिन्हित किया गया है। अभिकथन (A): समरूप अंग लगभग एक समान दिखाई देते है और वे एक समान कार्य करते हैं लेकिन इनका विकास पूरी तरह अलग-अलग समूहों में व अलग-अलग प्रारूप में होता हैं। उदाहरण और कारण (R): तितली, पक्षी और चमगादड़ के पंख हवा में शरीर को ऊपर उठाने का एक ही उद्देश्य पूरा करते हैं लेकिन उनकी मूल संरचना पूरी तरह भिन्न है, अतः समरूप संरचनाएँ अभिसारी विकास का परिणाम हैं। उपरोक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

    • A.(A) सही है लेकिन (R) सही नहीं है
    • B.(A) सही नहीं है लेकिन (R) सही है
    • C.(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की संबंधित व्याख्या है
    • D.उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की संबंधित व्याख्या है

    व्याख्या: Analogous organs have similar function but different origin and structure, as in insect, bird and bat wings, and they arise by convergent evolution.

  31. प्रश्न 74.आर्कियोप्टेरिक्स के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। 1. आर्कियोप्टेरिक्स एक आदिम पक्षी था और सरीसृपों व पक्षियों के बीच की योजक कड़ी माना जाता था। 2. इसमें सरीसृपों व पक्षियों दोनों के लक्षण मौजूद हैं। 3. हड्डियाँ वायवीय नहीं होती, शरीर सुविकसित आकृती और उड़ान पंखों से ढका होता है, अग्रपाद उड़ने के लिए पंखों में रूपान्तरित होते हैं। उपरोक्त में से कितने कथन सही हैं?

    • A.केवल 1 व 2
    • B.केवल 1
    • C.1, 2 व 3
    • D.उपरोक्त में से कोई नहीं
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. 1, 2 व 3

    व्याख्या: Archaeopteryx is the classic connecting link: it had feathers and wings like birds but teeth, a long bony tail, clawed fingers and non-pneumatic bones like reptiles.

  32. प्रश्न 75.पोषक तत्वों की कमी और उनसे होने वाले रोग का मिलान कजिए। a. विटामिन D b. विटामिन B1 c. विटामिन B12 d. निकोटिनिक अम्ल 1. पैलाग्रा 2. एनीमिया 3. बेरी-बेरी 4. रिकेट्स

    • A.a-4, b-3, c-2, d-1
    • B.a-3, b-4, c-2, d-1
    • C.a-2, b-3, c-1, d-4
    • D.a-4, b-2, c-3, d-1
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. a-4, b-3, c-2, d-1

    व्याख्या: Vitamin D deficiency causes rickets, B1 (thiamine) beri-beri, B12 pernicious anaemia and nicotinic acid (niacin) pellagra.

  33. प्रश्न 76.कौन-से संघ के जीव अरीय सममित होते हैं?

    • A.सीलन्ट्रेटा
    • B.एनेलिडा
    • C.मॉलस्का
    • D.आर्थ्रोपोडा
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. सीलन्ट्रेटा

    व्याख्या: Coelenterates (Cnidaria) such as Hydra and jellyfish are radially symmetrical; annelids, molluscs and arthropods are bilateral.

  34. प्रश्न 77.उपास्थि मौजूद है

    • A.नाक के अग्रसिरे पर
    • B.बाह्य कर्ण सन्धि पर
    • C.कशेरुक स्तम्भ की आसन्न अस्थियों के बीच
    • D.उपरोक्त सभी
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. उपरोक्त सभी

    व्याख्या: Cartilage occurs in the tip of the nose, the outer ear and as intervertebral discs between vertebrae.

सामान्य जागरूकता · 18 प्रश्न

  1. प्रश्न 78.निम्नलिखित में से कौन-सा 'सुकन्या समृद्धि योजना' का एक उद्देश्य है?

    • A.पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए सूक्ष्म वित्त
    • B.शिक्षा और विवाह सुरक्षा को बढ़ावा देता है
    • C.कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण
    • D.मजदूरी की हानि की भरपाई और पोषण में सुधार
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. शिक्षा और विवाह सुरक्षा को बढ़ावा देता है

    व्याख्या: Sukanya Samriddhi Yojana (2015) is a small-savings scheme for the girl child that builds funds for her education and marriage.

  2. प्रश्न 79.निम्नलिखित में से किसने 2026 आइ. सी. सी. पुरुष टी-20 विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत रन बनाया है?

    • A.इशान किशन
    • B.एस. ओ. हेटमायर
    • C.साहिबज़ादा फरहान
    • D.युवराज समरा
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. युवराज समरा

    व्याख्या: Per the official BPSC final key, Canada's Yuvraj Samra holds the highest individual score of the 2026 ICC Men's T20 World Cup.

  3. प्रश्न 80.संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना ने निम्नलिखित में से किस देश के खिलाफ 'ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व' नामक अभियान चलाया था?

    • A.ईरान
    • B.ग्रीन लैण्ड
    • C.वेनेजुवेला
    • D.कनाडा
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. वेनेजुवेला

    व्याख्या: Per the official key, 'Operation Absolute Resolve' was the US military operation against Venezuela.

  4. प्रश्न 81.निम्नलिखित में से कौन-सा खेल निकाय 'बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षण सुविधाओं और विकास कार्यक्रमों' के प्रबंधन से संबंधित है?

    • A.युवा मामले और खेल मंत्रालय
    • B.राष्ट्रीय खेल महासंघ
    • C.भारतीय खेल प्राधिकरण
    • D.राष्ट्रीय खेल बोर्ड
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. भारतीय खेल प्राधिकरण

    व्याख्या: The Sports Authority of India manages sports infrastructure, training centres and athlete development schemes.

  5. प्रश्न 82.कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय 'CPGRAMS' पोर्टल का इस्तेमाल करता है। CPGRAMS में 'M' अक्षर का क्या मतलब है?

    • A.मॉनिटरिंग
    • B.मैनेजमेंट
    • C.मिशन
    • D.मोबिलिटी
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. मॉनिटरिंग

    व्याख्या: CPGRAMS stands for Centralized Public Grievance Redress and Monitoring System.

  6. प्रश्न 83.'एक राष्ट्र एक सदस्यता योजना' का उद्देश्य क्या है?

    • A.भारत के तकनीकी आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के लिए रणनीतिक क्षेत्रों में काम करना
    • B.कृषि, चमड़ा, हथकरघा आदि क्षेत्रों में निर्यातकों की वैश्विक पहुँच बढ़ाने में सहायता करना
    • C.अभियांत्रिकी और पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में अनुसंधान को बढ़ावा देना
    • D.उद्योगों के लिए बुनियादी ढाचा तैयार करना और नए औद्योगिक पार्क स्थापित करना
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. अभियांत्रिकी और पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में अनुसंधान को बढ़ावा देना

    व्याख्या: One Nation One Subscription gives government higher-education and research institutions national access to scholarly journals to boost research; the official key marks option C.

  7. प्रश्न 84.निम्नलिखित में से किस देश ने जनवरी, 2026 में सबसे तेज़ गति से घूमने वाले क्षुद्रग्रह की खोज की?

    • A.कनाडा
    • B.संयुक्त राज्य अमेरिका
    • C.फ्रांस
    • D.चिली
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. संयुक्त राज्य अमेरिका

    व्याख्या: BPSC's final key says the discovery was made by American scientists at an observatory located in Chile, so the country credited is the USA (option B), not Chile.

  8. प्रश्न 85.हाल ही में निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह है जो समाचार में है जहाँ से भारत अपने आपको अलग कर लिया?

    • A.खोर्रमशहर
    • B.बंदर अब्बास
    • C.बुशेहर
    • D.चाबहार
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. चाबहार

    व्याख्या: Per the official key, the port in news from which India withdrew is Chabahar in Iran.

  9. प्रश्न 86.'पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देने की नीति' भारत की विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण घटक है जो समर्पित है

    • A.दक्षिण एशिया
    • B.मध्य एशिया
    • C.पश्चिम एशिया
    • D.पूर्वी एशिया
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. दक्षिण एशिया

    व्याख्या: Neighbourhood First focuses on India's immediate South Asian neighbours; East Asia is covered by Act East.

  10. प्रश्न 87.फरवरी, 2026 में आधिकारिक तौर पर पूर्णतः "नक्सल मुक्त" घोषित कर दिया गया। निम्नलिखित में से किस ज़िले में अंतिम सशस्त्र आत्मसमर्पण हुआ?

    • A.औरंगाबाद
    • B.मुंगेर
    • C.जमुई
    • D.गयाजी
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. मुंगेर

    व्याख्या: Per the official key, the last armed surrender before Bihar was declared Naxal-free took place in Munger district.

  11. प्रश्न 88.जनवरी 2025 में दक्षिण-पूर्व एशिया का कौन-सा देश ब्रिक्स (BRICS) समूह का पूर्ण सदस्य बना?

    • A.इंडोनेशिया
    • B.वियतनाम
    • C.मलेशिया
    • D.थाईलैंड
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. इंडोनेशिया

    व्याख्या: Indonesia was admitted as a full BRICS member in January 2025, the first Southeast Asian member.

  12. प्रश्न 89.जनवरी, 2026 में भारत-यू.ए.इ. एल.एन.जी. समझौते का रणनीतिक महत्व क्या है?

    • A.तेल आयात में वृद्धि
    • B.निर्यात में बढ़ोतरी
    • C.ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना
    • D.रक्षा संधि
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना

    व्याख्या: Long-term LNG supply deals with the UAE are mainly about securing India's energy supplies.

  13. प्रश्न 90.निम्नलिखित में से कौन-सी योजनाएँ/योजना सड़क विक्रेताओं से संबंधित हैं?

    • A.प्रधानमंत्री आवास योजना
    • B.प्रधानमंत्री जन धन योजना
    • C.अटल पेंशन योजना
    • D.पी. एम. स्वनिधि योजना
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. पी. एम. स्वनिधि योजना

    व्याख्या: PM SVANidhi (2020) gives collateral-free working-capital loans to street vendors.

  14. प्रश्न 91.निम्नलिखित में से किस देश ने दिसम्बर 2025 में चन्द्रमा पर 2036 तक परमाणु संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है?

    • A.संयुक्त राज्य अमेरिका
    • B.चीन
    • C.जापान
    • D.रूस
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. रूस

    व्याख्या: Per the official key, Russia announced in December 2025 a plan to build a lunar nuclear power plant by 2036.

  15. प्रश्न 92.हाल ही में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 'निमसेसुलाइड' के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि i. यह यकृत को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाता है। ii. यह गुर्दे को गंभीर रूप से नुकसान पहुँचाता है। iii. यह फेफड़ों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। iv. यह हृदय को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

    • A.केवल iii सही है
    • B.केवल iv सही है
    • C.केवल i और ii सही है
    • D.केवल iii और iv सही है
    उत्तर देखें

    उत्तर: C. केवल i और ii सही है

    व्याख्या: Nimesulide is restricted mainly because of its risk of serious liver (hepatotoxic) and kidney damage.

  16. प्रश्न 93.निम्नलिखित में से कौन 'ज़ोमैटो' का ब्रांड दूत है?

    • A.रश्मिका मंदन्ना
    • B.शाहरूख खान
    • C.रणवीर सिंह
    • D.जानवी कपूर
    उत्तर देखें

    उत्तर: B. शाहरूख खान

    व्याख्या: As per the official key, Shah Rukh Khan is Zomato's brand ambassador.

  17. प्रश्न 94.2 जनवरी 2026 को अमरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने आधिकारिक तौर पर अपनी सबसे बड़ी अनुसंधान पुस्तकालय को कहाँ बंद किया?

    • A.मैरीलैंड
    • B.क्लीवलैंड
    • C.न्यूयार्क
    • D.ह्यूस्टन
    उत्तर देखें

    उत्तर: A. मैरीलैंड

    व्याख्या: Per the official key, the library closed was at NASA's Goddard Space Flight Center in Maryland.

  18. प्रश्न 95.संयुक्त राष्ट्र का बहुराष्ट्रीय शांतिरक्षा अभ्यास '22 वां खान क्वेस्ट' जिसमें भारत भी शामिल था, किस स्थान पर आयोजित किया गया?

    • A.थिंपू (भूटान)
    • B.जेरूसलम (इज़राइल)
    • C.जैसलमेर (भारत)
    • D.उलानबटार (मंगोलिया)
    उत्तर देखें

    उत्तर: D. उलानबटार (मंगोलिया)

    व्याख्या: Khaan Quest is a multinational peacekeeping exercise hosted every year by Mongolia near Ulaanbaatar.

स्रोत: परीक्षा संस्था द्वारा जारी आधिकारिक प्रश्न पत्र / आंसर की। हल और व्याख्या: सरकारी फॉर्म वाले।