← और पैराग्राफ़
आसानहिंदी · 90 शब्द
मेरा गाँव
यूनिकोड हिंदी में टाइप करें (इनस्क्रिप्ट, या मंगल / Google Input Tools)। कृतिदेव समर्थित नहीं है।
बचा समय
2:00
WPM
—
शुद्धता
0%
गलतियाँ
0
मेरा गाँव एक छोटा और सुंदर गाँव है। यहाँ चारों ओर हरे-भरे खेत हैं। सुबह के समय पक्षी पेड़ों पर मीठे गीत गाते हैं। किसान अपने बैलों के साथ खेतों में काम करने जाते हैं। गाँव के बीच में एक बड़ा पीपल का पेड़ है, जिसके नीचे बड़े-बूढ़े बैठकर बातें करते हैं। बच्चे पास के स्कूल में पढ़ने जाते हैं। गाँव में एक तालाब भी है, जहाँ गायें पानी पीती हैं। यहाँ की हवा साफ़ है और लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं। मुझे अपने गाँव से बहुत प्यार है।