ಮುಖ್ಯ ವಿಷಯಕ್ಕೆ ಹೋಗಿ
Sarkari Form Wale
← ಇನ್ನಷ್ಟು ಪ್ಯಾಸೇಜ್‌ಗಳು
ಅತಿ ಕಠಿಣಹಿಂದಿ · 145 ಪದಗಳು

भर्ती विज्ञापन का नमूना (अभ्यास हेतु)

ಯುನಿಕೋಡ್ ಹಿಂದಿಯಲ್ಲಿ ಟೈಪ್ ಮಾಡಿ (Inscript, ಅಥವಾ Mangal / Google Input Tools). Krutidev ಬೆಂಬಲಿತವಲ್ಲ.

ಉಳಿದ ಸಮಯ

5:00

WPM

—

ನಿಖರತೆ

0%

ತಪ್ಪುಗಳು

0

आयोग द्वारा कनिष्ठ सहायक (वेतन स्तर-4, ₹25,500-81,100) के कुल 1,250 पदों पर भर्ती हेतु पात्र भारतीय नागरिकों से केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑनलाइन आवेदन दिनांक 05.05.2026 (पूर्वाह्न 10:00 बजे) से 04.06.2026 (अपराह्न 11:59 बजे) तक भरे जा सकेंगे, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 06.06.2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी की आयु 01.01.2026 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए; आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट देय होगी। सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क ₹600/- तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु ₹400/- है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (150 अंक), कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (50 अंक) तथा दस्तावेज़ सत्यापन सम्मिलित होगा। हिंदी टंकण की न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट अनिवार्य है। अपूर्ण, त्रुटिपूर्ण अथवा अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्र बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिए जाएँगे।